बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के नामांकन 73 प्रत्याशी, नही हुआ किसी प्रत्याशी का नामांकन खारिज, कल होगी नाम वापसी
शनिवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया जो प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहते हैं।ले सकते हैं।
मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूर्ण कि गई, सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। प्रत्याशियों के नामांकन में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न होने के कारण सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कल शनिवार को नामांकन पत्रों कि वापसी प्रक्रिया को प्रत्याशी द्वारा वापस लिया जायेगा। जिसका समय 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। 2 बजे के बाद किसी भी नामांकन पत्र की वापसी नहीं की जाएगी।
बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच की गई।जिनमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
Table of Contents
Toggleइस बार बार का चुनाव बहुत हि दिलचस्प
होने बाला है।
द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की वार्षिक चुनाव में मुकाबला बहुत ही खूबसूरत होने जा रहा है ऐसी स्थिति में अब 73 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में अपने अपने भाग्य को आजमा रहे हैं ।
सभी पदों के लिए मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।दि बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदाता सूची में इस साल 2453 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिसमे प्रदीप सिन्हा उर्फ बावली, आनन्द मोहन गुप्ता, परमाल सिंह अपने-अपने वोटरों को लुभाने के लिए घर-घर पहुंचकर समर्थन मजबूत कर रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु संजीव कुमार राघव, अरविंद मोहन मेहरोत्रा,कमाल अख्तर, आशुतोष मिश्र भी चुनाव मैदान मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।
महासचिव पद के लिए अशोक कुमार सिंह भी दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं, जावेद हसन भी पूर्व में अपने भाग्य को आजमा चुके है। परंतु अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सके, और आपको बताते चले की दिलीप कुमार झा इस बार छठी बार चुनाव मैदान में है।पूर्व में भी पांच बार चुनाव हार चुके हैं। परंतु इस बार कुछ मतदाता की दिलीप झा के प्रति सहानुभूति है, राजेश कुमार, कुलदीप त्यागी है। अभिषेक भटनागर पूर्व में महासचिव पद पर रह चुके हैं वह इस पद के लिए दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे।
महा सचिव पदों के लिए पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए 16 प्रत्याशी इस पद पर है।
संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। संयुक्त सचिव के लिए 16 पदो मै रश्मि ठाकुर, दीपिका वर्मा, विश्वास गुम्बर, राजू गुप्ता , दीप्ति खन्ना,भूपेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार,नबाब इंतजार,मिंटू सिंह,अरुण शर्मा, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे पी, पुनीत चौहान,पुष्प कुमार यादव,जरीफ अहमद और आवरण अग्रवाल, मौहम्मद फरीद को चुनाव मैदान में है और अपने आप को जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिवक्ता के संपर्क में निरंतर बने हुए हैं।
प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने अधिवक्ता से सपोर्ट और वोट मांग कर अपना दावा सुनिश्चित कर रहे हैं। तथा निरन्तर अधिवक्ता से संपर्क साधे हुए हैं।
सभी प्रत्याशी जो विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ेंगे। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी जीत का दावा करके वोट मांग रहे हैं।

सभी प्रत्याक्षियों के नामांकन वैद्य घोषित होने के बाद से चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली
दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में जांचो परांत सभी 73 प्रत्याक्षियो के नामांकन पत्र वैद्य होने की घोषणा एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चैयरमैन विजय गुप्ता ने की।
विजय गुप्ता ने बताया की कल प्रत्याशियों के नाम वापसी की तिथि नियत है केवल दो बजे तक नाम वापसी हो सकेगी।
नामांकन पत्रों की जांच में कार्यवाहक चैयरमैन विजय गुप्ता, सुभाष चन्द्र गर्ग सुधीर गुप्ता, जगदीश सरन द्वारा की गयी।
विजय कुमार गुप्ता, ने बताया कि दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में 73 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिनकी कमेटी द्वारा जांच की गई।
सभी उम्मीदवार के नामांकन सही पाए गए
इसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। शनिवार को उन प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेना चाहते है। चुनावी मैदान से हटना चाहते थे। वह दो बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
प्रत्याशी हैं जो विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ेंगे। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी जीत का दावा करके वोट मांग रहे हैं।







Users Today : 0
Users Last 30 days : 36
Total Users : 25201
Total views : 47568