सुर के चलते आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्षो को पार्टी से किया बहार।
सौरभ मिश्र, सागर और ज्वाला न्यूज
कांग्रेस के आला नेताओं और पार्टी के खिलाफ लगातार तल्ख टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निकाल दिया गया है.
Table of Contents
Toggleआचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।

हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात करने को लेकर एक गंभीर बयान दिया। कांग्रेस पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कहा, पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाज़ी और अनुशासनहीनता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आपको बताना चाहता है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम एक नहीं कई बार अपनी पार्टी पर और आला नेताओं पर ही सवाल खड़े कर चुके है।इतना ही नहीं प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कहा था कि वह राहुल गांधी से मिलने के लिए 1 साल से समय मांग रहे हैं।लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई । लेकिन पीएमओ में फोन करने के 4 दिन बाद ही पीएम मोदी ने मिलने का समय दे दिया।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं, जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत । कुछ कांग्रेसी ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं, बल्कि भगवान राम से भी नफरत है।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तंज कसा था उन्होंने कहा था कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए. कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती हैं कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है। इनके प्रति जो भाषा का प्रयोग किया गया। उससे न सिर्फ मेरा मन, बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं का मन को ठेस पहुंची है.







Users Today : 1
Users Last 30 days : 42
Total Users : 25201
Total views : 47568