Search
Close this search box.

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव की जरुरत है। ताकि हर व्यक्ति खुद को मुक्त महसूस कर सके…… टिमिट के प्रिंसिपल प्रोफेसर विपिन जैन

रिर्पोट, नीरज सोलंकी एडवोकेट।

मुरादाबाद सागर और ज्वाला न्यूज टिमिट के सभागार में परिवर्तन एनजीओ के तत्वाधान में एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन हुआ जिसका मुख्य विषय इंट्रोडक्शन अबाउट मेंटल हेल्थ* रहा! इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनन्या झा रही ! अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा मानसिक समस्याएं न केवल व्यक्ति को प्रभावित करती हैं, बल्कि इसका समाज पर भी खासा परिणाम होता है।

यह एक गंभीर समस्या बन चुकी है जिस पर समाज को गंभीरता से गौर करना चाहिए।समाधान के रूप में, लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने, और उससे जुड़ी संज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता है। समुदाय में चर्चाएं, जागरूकता कार्यक्रम, और स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर वार्ता करना एक कदम सही दिशा में हो सकता है।

सरकारों को भी इस मुद्दे पर गंभीरता से नजर रखना चाहिए। सही सामग्री, सेवाएं, और उपचार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
अंत में उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया! इस अवसर पर टिमिट के प्रिंसिपल प्रोफेसर विपिन जैन ने कहा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव की जरुरत है ताकि हर व्यक्ति खुद को मुक्त महसूस कर सके। सभी को एक साथ मिलकर इस मुद्दे का सामना करने और समाधान निकालने का संकल्प लेना होगा।अंत में उन्होंने इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की

Leave a Comment