विद्या भारती के पूर्व छात्र परिषद जनपद मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष में डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कटघर में पूर्व छात्र सम्मेलन और सायं प्रभात मार्केट स्थित श्री विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सभी ने पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों व उनके जीवन पर अपने विचार रखें ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के पूर्व छात्र परिषद मेरठ प्रांत के सह संयोजक श्री गोपाल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनमोल मल्होत्रा जी(महानगर शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे।

गोपाल जी ने बताया की स्वामी विवेकानंद कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे, वह जिस पुस्तक के पृष्ठ को एक बार पढ़ लेते थे वह उन्हें हमेशा याद रहता था।रविंद्रनाथ टैगोर से फ्रांसीसी विद्वान रोमा रोला ने कहा कि मुझे भारत को जानना है तो टैगोर जी ने कहा कि अगर भारत को जानना है तो आप स्वामी विवेकानन्द जी को जानो।आज के युग में युवा बॉलीवुड के कलाकारों को अपना आदर्श बना रहे हैं, जिससे पाश्चात्य संस्कृति को भारत में बढ़ावा मिल रहा है,जो कि गलत है।इसलिए हमें स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह आदि महापुरुषों को अपना आदर्श बनाना होगा । आयोजन में कटघर इकाई संयोजक पंडित इशांत शर्मा, अंकुश सक्सैना, अंकुर शुक्ला सुजल राजपूत चाहत गुप्ता, यश पाल, आयुष्य सैनी,शिवानी सिंह,उदित शर्मा,प्रियांश भटनागर,अभिनव शर्मा,आशु शुक्ला प्रतिभा भारद्वाज आदि की प्रमुख भूमिका रही ।







Users Today : 1
Users Last 30 days : 42
Total Users : 25201
Total views : 47568