Search
Close this search box.

कृष्णा बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन ।

सागर और ज्वाला न्यूज

रिर्पोट,   रूद्र प्रताप सिंह 

मुरादाबाद  , सागर और ज्वाला न्यूज।कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा मुरादाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ आज का विषय था मतदाता जागरूकता जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती रितु नारंग जी समाजसेवी आर्ट ऑफ लिविंग रही छात्र छात्राओं को जागरूक किया साथ ही छात्र-छात्राओं को वोट देने ,वोट करवाने ,तथा वोट बनवाने के लिए शपथ ग्रहण करवाई उन्होंने बताया वोट मेरा अभिमान है साथ ही शाम की गोष्ठी में श्री अशोक कुमार जी प्रधानाचार्य ठाकुर द्वारा विद्या मंदिर उपस्थित रहे जिन्होंने छात्र-छात्राओं को सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छात्रों को बताया कि अपने जीवन में इन 7 दिनों के अनुभव को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र की सेवा करें सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया साथ ही कार्यक्रम अधिकारी राजवीर सिंह जी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान ओम प्रकाश सिंह जी ने सभी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह जी ,कालीचरण जी, विजयपाल जी तथा समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे ।सभी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ सभी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Comment