सागर और ज्वाला न्यूज।
अयोध्या, सागर और ज्वाला न्यूज।अयोध्या में राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह तैयार हो चुका है और फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी समेत विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण दिया है। हालांकि अबतक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को न्योता नहीं मिला है।इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
सपा प्रमुख अखिलेश ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर कहा, “मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता. बिना उनके इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर पाता और भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता.”
दरअसल अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की महिला सभा की बैठक में शामिल हुए थे. इस दौरान अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, “बीजेपी वालों को बताना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब बीजेपी में थे तब क्या बोलते थे. सपा हर धर्म का सम्मान करती है जो धर्म जैसा है वैसे ही स्वीकार करती है, लेकिन यह सवाल बीजेपी वालों से पूछना चाहिए कि जब उनके दल में थे तब वह ऐसा क्यों नहीं बोलते थे.”
इसके अलावा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में उम्मीदवारों की उम्र बढ़ाने पर अखिलेश ने कहा, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में नौजवानों के आक्रोश देख कर उम्र बढ़ाई है.
बीजेपी सांसद ने की थी न्योता न देने की मांग
समाजवादी पार्टी के नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में न्योते को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर ट्रस्ट को चिट्ठी लिखी. बीजेपी सांसद ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को निमंत्रण न दिया जाए.
‘सपा नेताओं को न भेजें प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण…’, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने लिखी राम मंदिर ट्रस्ट को चिट्ठी
सुब्रत पाठक ने अपनी चिट्ठी में लिखा, बीते दिनों से यह देखने में आ रहा है कि तमाम नेता यह बोल रहे हैं कि उन्हें राम मंदिर को लेकर निमंत्रण नहीं भेजा गया है. लेकिन यही वही नेता हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और राम मंदिर बनने में भी हमेशा अड़ंगेबाजी करते रहे. यह लोग हमेशा भारतीय जनता पार्टी के नेता और आस्थावानों को चिढ़ाते रहे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, समय नहीं बताएंगे. मंदिर न बनने पाए इसको लेकर यह लोग हमेशा सतत प्रयास करते रहे थे.







Users Today : 0
Users Last 30 days : 36
Total Users : 25201
Total views : 47568