सागर और ज्वाला न्यूज, मुरादाबाद में पशुओं के लिए चारा लेने गये का पति- पत्नी की डेडबॉडी जंगल में मिली है। पति का शव पोपलर के पेड़ पर लटका हुआ था जबकि पत्नी की डेडबॉडी वहां से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ी थी।घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की है। घटना मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लीवाला की है। यहां के रहने वाले प्रेम सिंह (50 साल )पुत्र लक्ष्मण सिंह नगर की सीमा क्षेत्र के निकट ग्राम मिश्रीपुर की मढ़ैय्यो में पिछले करीब 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। इनके दो बेटे दुष्यंत और टीकम सिंह हैं।
टीकम सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। दुष्यंत गांव में ही रहते हैं। प्रेम सिंह अपनी पत्नी इन्द्रो देवी(45 वर्ष) के साथ अपने पैतृक गांव मल्लीवाला में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके पुत्र दुष्यंत को काफी चिंता हुई। उनके पुत्र ने अपने भाई टीकम को फोन पर उनके घर नहीं लौटने की सूचना दी। दोनों भाइयों ने फोन पर ग्रामीणों से संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
सूचना मिलने के बाद खेतो की तरफ ढूढ़ने गए ग्रामीणों ने प्रेम सिंह का शव एक पॉपुलर के पेड़ पर लटका हुआ देखा, एवं उनकी पत्नी का शव उन्हीं के खेत में लगभग 30 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रधान पति रामकिशन को दी। प्रधान पति ने घटनास्थल पहुंचकर इस मामले की सूचना कांठ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ कांठ अंकित तिवारी, एसपी देहात संदीप कुमार मीणा घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया.







Users Today : 0
Users Last 30 days : 36
Total Users : 25201
Total views : 47568