Search
Close this search box.

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली और महासचिव पद पर अभिषेक भटनागर विजयी घोषित।

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली और महासचिव पद पर अभिषेक भटनागर

बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी का वार्षिक चुनाव संपन्न

मतगणना के प्रथम दिन अध्यक्ष महासचिव वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पदों की मतगणना पूर्ण हो  परिणाम घोषित किए।

विजय उपरांत विजेता उम्मीदवारों ने ढोल नगाडे बजाकर और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

रिर्पोट: नीरज सोलंकी एडवोकेट।

मुरादाबाद,सागर और ज्वाला न्यूज।दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत आज मतगणना का प्रथम दिन में मतगणना मत पत्रों की छटनी के कारण समय अधिक लगा जानें से शाम 3:00 बजे से मत पत्रों की गिनती प्रारंभ हुई

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव संपन्न

जिसमें मुख्य तीन पदो के लिए मतगणना पूर्ण कि गई जिसके अंतर्गत अध्यक्ष पद की मतगणना में आनंद मोहन गुप्ता को 809 मतों पर सब्र करना पड़ा आनंद मोहन गुप्ता की पक्ष में कल 809 हिम्मत मिल सके तथा ऐसी बीच में परमाल सिंह को 194 मत ही मिल पाए और वह तीसरे स्थान पर रहे। इसी पद पर प्रदीप सिंहा उर्फ बबली को 1173 वोट प्राप्त हुए 3:00 बजे के बाद जब मतों की गिनती प्रारंभ हुई उसके बाद सभी अधिवक्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनावी घोषणा के इंतजार में अपने-अपने कयास लग रहे थे तथा अपने प्रत्याशी को विजई घोषित करने की आंकड़े बना रहे थे। परंतु सभी के चुनावी आंकड़े धरे के धरे रह गए मतदाताओं ने सभी के आंकड़ों को धराशाई कर दिया और परिणाम कुछ अलग हि घोषित हुए।

इस कारण एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चैयरमैन विजय गुप्ता जी ने प्रदीप सिंह उर्फ बबली को अध्यक्ष पद का विजय घोषित किया विजय घोषित होने के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप सिंह के समर्थक ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर मिठाई आदि वितरित कर जश्न मनाया।

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव संपन्न

इसके साथ-साथ महासचिव पद पर अभिषेक भटनागर को कुल 969 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव की त्रिकोणीय संघर्ष के बीच अभिषेक भटनागर को उम्मीद से अधिक वोटो का मिलना भी अधिवक्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिषेक भटनागर ने अपने प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को  447 मतों से हराया इसी  मुकाबले में अशोक कुमार सिंह को 260 मत मिले।जावेद हसन को 168 मत प्राप्त हुए।कुलदीप त्यागी को कुल 96 मत मिले दिलीप कुमार झा को 143 और राजेश कुमार को कुल 522 मत मिले इस प्रकार अभिषेक भटनागर महासचिव के लिए घोषित किए गए।

आपको बताते चलें कि पिछले 5 वर्षों से दिलीप कुमार झा महासचिव के पद पर चुनावी संघर्ष में अपने भाग को आजमा रहे हैं ।परंतु इस पद पर आप अभी तक सफलता प्राप्त नहीं कर सके और दिलीप कुमार झा को केवल 143 मतों से  सब्र करना पड़ा

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव संपन्न

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमाल अख्तर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद मोहन मल्होत्रा को कुल 330 मत आशुतोष मिश्रा को 357 और कमाल अख्तर को 731 मत प्राप्त हुए।संजीव कुमार राघव को 719 मत प्राप्त हुए इस प्रकार कमाल अख्तर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का विजय घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय बंसल को 359 मत अनिल कुमार भारती को 105 मत अनिल कुमार बिश्नोई को 498 मत आशीष उपाध्याय को 157 मत हि प्राप्त हुए।वसीम अहमद को 439 मत और त्रिलोक चन्द दिवाकर को 565 मत प्राप्त हुए ।इस प्रकार त्रिलोक चन्द दिवाकर को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया

शेष पदों के लिए मतगणना कल को भी जारी रहेगी।

न्यायालयों में कार्य से विरत रहेंगे ।विजय उपरांत विजेता उम्मीदवारों ने ढोल बजाकर और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी मनायी।

द बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव संपन्न

मतगणना में एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता सुभाष चंद्र गर्ग सुधीर गुप्ता और जगदीश सरन के साथ-साथ चुनाव समिति से नरेंद्र सिंह चौहान जाफर áअली शमशेर सिंह, संजय सोनी, रमेश सिंह आर्य प्रमोद प्रत्येकि अरशद परवेज अनिल कुमार चौहान संजय यादव विवेक शर्मा कपिल बिश्नोई सतीश चंद्र बिश्नोई खलीकजुम्मा मनोज गुप्ता विशालकांत अजयपाल सिंह संदीप खन्ना अनिल कुमार सिंह अजयवीर त्यागी जगदीश चन्द्र मिश्रा, ओमपाल सिंह आशकार हुसैन का योगदान सराहनीय रहा।*

Leave a Comment